गले की नसों में दर्द का इलाज क्या हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 14:43

नसों में दर्द का इलाज सर्जिकल और नॉन सर्जिकल दोनों तरीके से किया जाता है। जिसमें फिजियोथेरेपी और दवाओं आदि की मदद से नसों में दर्द का इलाज करने की कोशिश की जाती है। समस्या गंभीर होने पर सर्जरी की मदद से भी डैमेज नसों को ठीक करने का प्रयास किया जाता है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से नसों में दर्द की समस्या से परेशान है तो उन्हें डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हालांकि कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप काफी हद तक नसों में दर्द से राहत पा सकते हैं। इनसे आप नसों, मांसपेशियों में जकड़न और और सूजन को दूर कर आराम पा सकते हैं। यहां नीचे गले की नसों में दर्द के लिए कुछ घरेलू उपाय (gale ki naso ka dard ke upay) बताए गए हैं

गले की नसों में दर्द के घरेलू उपाय- gale ki naso ka dard ke gharelu upay)

1. सिकाई करें: गले के निचले हिस्से की हॉट बॉटस या बैग की मदद से गर्म सिकाई करें। आप इसके लिए तवे को गर्म करके सूती कपड़े की मदद से भी सिकाई कर सकते हैं।
2. स्ट्रेचिंग करें: गर्दन को दाएं-बाएं, आगे-पीछे स्ट्रेच करें और सर्कुलर मोशन में घुमाएं। लेकिन गर्दन को ज्यादा जोर लगाकर न खीचें। इससे सूजन कम होगी और ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होगा।
3. नियमित योग करें: ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए योग का अभ्यास बहुत लाभकारी होता है। इससे आपको दर्द से राहत पाने और बचाव में भी मदद मिलेगी।
4. मालिश करें: तेल को गर्म करके आप इससे गले के निचले हिस्से से लेकर पीछे तक अच्छी तरह मालिश कर सकते हैं। यह नसों में दर्द और सूजन के लिए बहुत प्रभावी उपचार है।
5. खानपान रखें सही: स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें जो नसों को स्वस्थ रखते हैं। इसके अलावा हल्दी और शहद जैसे फूड्स खाएं जो एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। यह सूजन कम करने और ब्लॉकेज खोलने में भी मदद करते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info